जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदम्बा होटल के समीप देर रात फायरिंग की बड़ी वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार बंटी शर्मा नमक युवक को छाती में गोली लगा है। बताया जा रहा है कि गोली सीधे बंटी के छाती में लगी और छाती में ही फंसा हुआ है. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल बंटी को इलाज के टीएमएच पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि घायल बंटी लक्ष्मण नगर सुभाष कॉलोनी, डिमना रोड का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisements

Advertisements
