रातू : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, बिजली चोरी के खिलाफ निगम के आदेश पर विभाग की ओर से गठित टीम ने मंगलवार को इलाके के रातु आमटांड में बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया । सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हिमांशु वर्मा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में रातु आमटांड के 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गये। इन पर कुल 81 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आरोपियों में इदरीश अंसारी पिता याकूब अंसारी पर 18 हजार बबली देव पति कंदरु साहू पर 18 हजार के अलावा माधुरी देवी पति सुरेंदर मिर्धा, फूल मनी देवी पति विक्रम मिर्धा, पूनम देवी पति राजेश मिर्धा,मुकेश मिर्धा पिता गणेश मिर्धा व मंजू देवी पति रंथु मिर्धा पर जुर्माना लगाया गया। इनपर नौ,नौ.हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। सभी आमटांड के रहने वाले है। इन पर कुल 81 हजार का जुर्माना लगाया गया है। मामले को लेकर कनीय विद्युत अभियंता रंजीत कुमार ने सभी आरोपियो के खिलाफ रातु थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
