जमशेदपुर : बृहस्पतिवार को प्रात 10 बजे टाटा मोटर्स प्लांट में आयोजित सेंट्रल विश्वकर्मा पूजा के मूर्ति का विसर्जन गाजे बाजे के साथ तार कंपनी स्थित सीटू तालाब में संपन्न हुआ। जुलूस के शक्ल में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत पूरी टीम कंपनी परिसर से पैदल चलकर सीटू तालाब पहुंचे।
जहां विधि पूर्वक भगवान विश्वकर्मा के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में विश्वकर्मा पूजा एवं विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होने पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके प्रबंधन की पूरी टीम , यूनियन के सदस्यों समेत कर्मचारियों के प्रति संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किये।
Advertisements

Advertisements

