जमशेदपुर : शहर के भुइयांडीह, इंदिरा नगर निवासी 20 वर्षीय सौरभ हलदर पिछले करीब 10 महीनों से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। सौरभ के इलाज का बोझ उनके पिता अजय कुमार हलदर पर है, जो एक दिहाड़ी मजदूर हैं और सीमित आमदनी में बेटे की जान बचाने की जंग लड़ रहे हैं।



सौरभ का इलाज कोलकाता स्थित सरोज गुप्ता कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा है। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत परिवार को ₹8.30 लाख की सहायता राशि मिली थी, जो पूरी तरह इलाज में खर्च हो चुकी है। इसके बावजूद अभी भी हाई डोज़ ट्रीटमेंट के लिए लगभग ₹7 लाख की आवश्यकता है।
डॉक्टरों ने आगे के इलाज के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सलाह दी है, जिसका अनुमानित खर्च ₹15 लाख से ₹40 लाख के बीच बताया गया है।
पिता अजय कुमार हलदर ने बताया कि बेटे के इलाज में परिवार की सारी जमा पूंजी खत्म हो चुकी है। रिश्तेदारों और परिचितों से कर्ज लेकर किसी तरह इलाज जारी रखा गया, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कर्ज देने से भी लोग हाथ खींच रहे हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे चाहते हुए भी अपने बेटे का इलाज आगे नहीं करा पा रहे हैं।
बेबस पिता ने शहरवासियों, समाजसेवियों और सरकार से मदद की गुहार लगाई है, ताकि उनके बेटे की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि थोड़ी-थोड़ी मदद भी सौरभ के लिए नई जिंदगी की उम्मीद बन सकती है।
सौरभ के इलाज में सहयोग करने के लिए परिवार ने गूगल पे नंबर जारी किया है।
जो भी लोग मदद करना चाहते हैं, वे इस नंबर पर सहायता राशि भेज सकते हैं —
📞 6201279372 (प्रसन्नजीत)
अजय कुमार हलदर को उम्मीद है कि जमशेदपुर और झारखंड के लोग आगे आकर उनके बेटे की जिंदगी बचाने में सहयोग करेंगे। आज सौरभ को सिर्फ इलाज की नहीं, हम सबके सहारे की ज़रूरत है।



