JAMSHEDPUR : श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति टेल्को जमशेदपुर के अंतर्गत आज दिनांक 21–09–2025 को चित्रगुप्त पूजा आयोजन के संदर्भ में बैठक सफलतापूर्वक हाई स्काई रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक में पूजा के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। मीटिंग में बताया गया कि पूजा कैसे करनी है, कौन-कौन से सामग्री चाहिए और पूजा के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सभी ने अपना सभी सदस्यों ने अपने सवाल पूछे और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।




बैठक में अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा महामंत्री राकेश कुमार की उपस्थिति रही। चर्चा के पश्चात विजय सिन्हा एवं प्रमोद लाल को पूजा कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में जोड़ा गया और आकाश सिन्हा को कार्यकर्ता के रूप में निर्वाचित किया गया।पूजा की तैयारी में सभी ने अपने-अपने काम अपने ऊपर ले लिए हैं। हर किसी को यह स्पष्ट है कि पूजा में उसका क्या कर्तव्य है और कौन-सी जिम्मेदारी उसे निभानी है। इस तरह सभी लोग मिलकर अच्छे से पूजा की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि पूजा बिना किसी परेशानी के हो सके। सबने मिलकर जिम्मेदारी बांटी है, जिससे काम में कोई दिक्कत ना आए और पूजा सफल रहे।

बैठक में कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मुकेश दास कार्यकारणी सदस्य गोपाल प्रसाद, ऋतिक राज सिन्हा, रजनीकांत कुमार, राकेश कुमार वर्मा, पंकज सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा, उदय लाल, विपिन कुमार, मनोज सिन्हा, निखिल राज सिन्हा, प्रकाश प्रसाद, पिंटू लाल, निलय राज, उदित कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मुकुंद मोहन प्रसाद, पवन कुमार, चंदन कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।
