रांची : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नार्कोस के तहत टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन से 37 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ के अनुसार, बरामद गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत 3.75 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के बैग से कुल 6 पैकेट गांजा बरामद हुए, जो भूरे प्लास्टिक में लिपटे हुए थे। आरपीएफ ने गांजा और संबंधित सामान को जब्त कर दोनों आरोपियों को जीआरपी राँची के सुपुर्द कर दिया है।
Advertisements
Advertisements

