जमशेदपुर : लक्ष्मीनगर स्थित दीनदयाल भवन के प्रांगण में आज स्वर्गीय दीनानाथ पांडे स्मारक समिति की ओर से स्वर्गीय दीनानाथ पांडे की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई जिसमें कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित अतिथियों एवं समिति के सदस्यों ने स्वर्गीय पांडेय पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समाजसेवी करनदीप सिंह ने बाबा को पुष्प अर्पित करते हुए भावुक मन से उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को याद किया।
Advertisements
Advertisements

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय ने सदैव समाज के उत्थान, गरीबों की सेवा एवं जनकल्याण को अपना जीवन समर्पित किया था। उनके आदर्श हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर देव कुमार, मुन्ना देवी, शंकर कर्मकार, विनोद राय, सोमनाथ सहित कई नागरिक उपस्थित थे।
