पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार (6 नवंबर) को होगा। इस चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता इस चरण में 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतज़ाम
पहले चरण के मतदान के लिए 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो सके। हर केंद्र पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे चुनाव आयोग मुख्यालय से सभी बूथों की लाइव निगरानी कर सकेगा।
Advertisements

Advertisements

