जमशेदपुर : जमशेदपुर में बिरसानगर थाना क्षेत्र में कैनरा बैंक के पास स्थित टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार एपी सिंह के ऑफिस में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हथियारबंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार लेबर पेमेंट के लिए ऑफिस में मौजूद दो स्टाफ से करीब 10 लाख रुपये लूट लिए गए।
बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीन अपराधी ऑफिस पहुंचे और स्टाफ को बंदूक की नोक पर धमकाया और कैश बैग छीनकर फरार हो गए। भागने के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और अपराधियों की पहचान में जुटी है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

