जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर इकाई द्वारा उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा का 150 वीं जन्मवार्षिकी भुइयाडीह गोलचक्कर में मर्यादापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण प्रदेश अध्यक्ष समर महतो द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष सुजीत जाना ने कहा कि एआईडीएसओ झारखंड राज्य कमिटी के ओर से पूरे राज्य में शहीद बिरसा मुंडा के विचार और उनके जीवन संघर्ष को आम छात्रों के बीच ले जा रहे हैं, आज केवल झारखंड ही नही बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में बिरसा मुंडा को याद कर उनके विचारों को लोगो तक पहुंचाया जा रहा है। सत्ता पक्ष या विपक्ष शहीद बिरसा मुंडा सहित तमाम क्रांतिकारियों को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं आज झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस है, लेकिन राज्य गठन के 25 साल बाद भी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की स्थिति दयनीय है।
*राज्य का दुर्भाग्य है कि जिस उद्देश की पूर्ति के लिए बिरसा मुंडा ने शहादत दी थी*। *वो उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हुआ है*। *आज पूरे देश में शिक्षा का निजीकरण व्यापरीकरण बढ़ रहा है, महिलाओं बच्चियों पर अत्याचार बढ़ रहा है, स्वास्थ्य की व्यवस्था लचर है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है, झारखंड में कालेजों स्कूलों में शिक्षक नहीं,सरकारी नौकरियों में रोजगार के मामले में हमेशा सरकारों ने धोखा ही दिया*। *जिस कानून के कारण झारखंड की धरती बची रही आज उसी धरती को पूंजीपतियों के हाथो गिरवी रख दिया गया है।
आदिवासियों मूलवासी को सदैव ठग कर ,सरकारें उनके जमीन जंगल को जबरन कब्जा का कोशिश कर रही हमारा झारखंड बड़ा हुआ, बढ़ा नहीं, विकसित नहीं हुआ बिरसा का सपना आज भी अधूरा है जिसे मिलकर सभी को पूरा करने का दायित्व लेना होगा अन्यथा झारखंड खनिज संसाधनों का नही बल्कि धूल,राख व अवशेष के रूप में बची रह जाएगी।
आज के कार्यक्रम का संचालन नगर कमिटी सदस्य समीर महतो,धन्यवाद ज्ञापन राहुल महतो द्वारा किया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष समर महतो, प्रदेश सचिव सोहन महतो, प्रदेश सचिव मंडली सदस्य प्रदीप कुमार यादव, जिला सचिव शुभम कुमार झा,जिला उपाध्यक्ष झरना महतो, नगर अध्यक्ष सबिता सोरेन, नगर सचिव खुदीराम हंसदा, प्रेमचंद टुडू,अमित,राहुल, समीर, सोनी,राहुल, अपूर्व,कामेश्वर प्रसाद,अभीक, मनीष, अंशुमान, उमेश और दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

