जमशेदपुर : भारतीय सेवा समिति एवं हर हर महादेव सेवा समिति द्वारा आगामी सरस्वती पूजा 2026 को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी सरस्वती पूजा पर बहुत सारी तैयारियों को एवं पूजा को भव्य तरीक़े से आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान पूजा के पंडाल को लेकर तथा भोग वितरण को लेकर भी ख़ास बातचीत हुई। इस मौक़े पर समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष राहुल भद्रा, उपाध्यक्ष सुजय भट्टाचार्य, संरक्षक विकास डे, सचिव शिवा देव, प्रवक्ता आयुष पराशर, मुख्य सचिव सुनील कुमार महिला इकाई अध्यक्ष रेणुका कालिंदी, एमोन, अनुप, कुश, अमरीक, अनिकेत और किशन मौजूद थे।
Advertisements

Advertisements

