दुबई। दुनिया के सबसे बड़े विमानन आयोजन दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारतीय एचएएल तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे हुए हादसे के बाद विमान के क्रैश स्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया, जिससे महिलाओं और बच्चों सहित मौजूद दर्शकों में दहशत फैल गई। भारतीय वायुसेना ने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई। वायुसेना ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की जा रही है।

हादसे के बाद पाकिस्तान ने अपने पुराने पैटर्न पर चलते हुए सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे और प्रोपेगेंडा फैलाना शुरू कर दिया, जबकि दुबई एयर शो में इससे पहले पाकिस्तान-चीन निर्मित J-10C, रूस का एसयू-27, अमेरिका का F-16 और सऊदी अरब का बोइंग 737-800 भी क्रैश हो चुके हैं। तेजस भारत में विकसित 4.5 पीढ़ी का हल्का, सुपरसोनिक मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जिसे एचएएल ने बनाया है। यह भारतीय वायुसेना की आधुनिक क्षमताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
