रांची : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, बिजली चोरी के खिलाफ निगम के आदेश पर विभाग की ओर से गठित टीम ने बुधवार को इलाके में छापामारी की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गये। इन पर लगभग 1 लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोपियों में

गुडू गडरी के इस्लाम अंसारी पिता कायम अंसारी पर (22500) अगड़ू के अख्तरी खातून पति नेसार अंसारी, बाजपुर के सुनील महतो पिता शत्रुघ्न महतो, बाजपुर के सुशील तिर्की पिता मोती तिर्की, बाजपुर के नीरज कुमार पिता केदार महतो,हिसरी चोली के ललित उराँव पिता तिलगा उराँव पर 18-18 हजार व अगड़ू के सुखी उराँव पिता लाल देव उराँव पर 5400 का जुर्माना लगाया गया है। इनके घरों से विजली चोरी में प्रयुक्त तार आदि सामान भी बरामद किया गया है। कनीय विद्युत अभियंता रंजीत कुमार ने आरोपियों के विरुद्ध रातू थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। छापामारी अभियान में सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल रातू चट्टी, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा व अन्य कर्मचारी शामिल थे।
