- खेल से ही समग्र विकास संभव – देवेंद्र नाथ महतो
मारांगकिरी : जन कल्याण युवा विकास क्लब मारांगकिरी चरकुडीह सोनाहातु द्वारा अगहन संक्रांति के अवसर पर 42 वां विराट एकदिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता एवं मुर्गा लड़ाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। पाँच परगना क्षेत्र का इस प्रसिद्ध प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल टूर्नामेंट विजेता टीम बुंडू टाइगर को 1,11,111 रूपये तथा उप विजेता रामनगर एफसी टीम को 81,111 रूपये तथा जेएफएफसी टीम एवं सुरथी स्पोर्टिंग टीम को तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार 37,111 रुपये पुरस्कृत किया गया। साथ ही एक – एक ट्रॉफी दी गई एवं सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को चांदी का चैन से सम्मानित किया गया।
मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि आज के युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग दुनिया से फिजिकली गेमिंग दुनियां में लौटना होगा। फिजिकली खेलकूद से मनुष्य का समग्र विकास होता है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से मनुष्य मजबूत होते हैं। खेल का मैदान से मनुष्य अनुशासन और टीम वर्क के साथ कार्य लक्ष्य प्राप्ति करने का सबसे बेहतर तरीके से सीखते हैं। अगहन संक्रांति के अवसर पर यह कार्यक्रम का विशेष महत्व है , अगहन संक्रांति के अवसर पर किसान फसल कटाई कर बड़ी धूमधाम के साथ टुसू का स्थापना करते हैं जो एक महीना तक बड़ी धूमधाम के साथ टुसू पर्व मनाया जाता है।

अतिथि के रूप में शामिल वेदांत कौस्तव ने कहा कि पांच परगना क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा अपार है उचित मंच की आवश्यकता है, साथ ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो झारखंड थ्रोबल एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदांत कास्तोव, सुभद्रा देवी मुखिया बारेंदा पंचायत, निमाई राय पूर्व उपमुख्य बारेंदा, विश्वनाथ महतो पूर्व उपप्रमुख सोनाहातु , हिकीम महतो पंचायत समिति बारेंदा, मनासा मुंडा ग्राम प्रधान मारांगकिरी, अशोक महतो समाजसेवी के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता, लोकतंत्र सवेरा)
