जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्वारा विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर साकची आमबागान से लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय तक रैली कर प्रदर्शन किया गया तथा विभिन्न माँगो को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित AIDSO के प्रदेश सचिव मंडली सदस्य प्रदीप कुमार यादव ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि *आज पूरे जिले और राज्य में शिक्षा की स्थिति बदहाल है।प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा की बदहाली अपने चरम पर है. सरकार द्वारा शिक्षा बजट में कटौती एवं आवश्यक संसाधनों की कमी की वजह से आज सार्वजनिक शिक्षा हांफ रही है. सरकार द्वारा लायी गयी नयी शिक्षा नीति-2020 बची-खुची सरकारी शिक्षा को भी समाप्त कर रही है. यह शिक्षा नीति शिक्षा के निजीकरण, व्यापारीकरण व साम्प्रदायीकरण की ब्लूप्रिंट के सिवा कुछ नहीं है।
शिक्षा का काम छात्रों में तार्किक सोच तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना होना चाहिए, जबकि नयी शिक्षा नीति-2020 में शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता को खत्म कर शिक्षा के केन्द्रीयकरण के नाम पर सारा नियंत्रण केन्द्र सरकार अपने हाथों में ले रही है। *सरकारी शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने तथा शिक्षा का सम्पूर्ण व्यवसायीकरण करने की नीति है।

छात्रों को स-समय छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है जिसके कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल कॉलेज में शिक्षकों के अभाव के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है।नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 का ही नतीजा है कि स्कूल-कॉलेजों और केन्द्रीय सहित सभी विश्वविद्यालयों में बेतहाशा फीस वृद्धि हो रही हैआज शिक्षा को बचाने के लिए छात्रों को संगठित होने की जरुरत है।
मांगें…
-
सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान अविलंब किया जाए।
-
सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों व शिक्षकत्तर कर्मचारियों की अविलंब बहाली किया जाए।
-
छात्र संघ चुनाव अविलंब कराया जाए
-
छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित किया जाए।
-
हर स्तर पर फीस वृद्धि वापस लिया जाए।
-
जिला प्रशासन द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के लिए नियमित रूप से मुफ्त या न्यूनतम भाड़ा की व्यवस्था मुहैया कराया जाए।
-
जिले के स्कूल और कॉलेज में आधुनिक लैब एवं लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए।
-
शिक्षा को तहस-नहस करने वाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रद्द किया जाए।
-
JET तथा JTET की परीक्षा अविलंब आयोजित की जाए।
कार्यक्रम में संगीतमंडली के द्वारा क्रांतिकारी गीत की प्रस्तुति दी गई। सभा का संचालन जिला सचिव शुभम कुमार झा, धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार माहली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुजीत जाना, बबीता सोरेन, जमशेदपुर नगर अध्यक्ष सविता सोरेन, सचिव खुदीराम हंसदा,प्रेमचंद, राजेश, पायल, जमुना, राहुल, समीर अपूर्व सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
