जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित गोकुल नगर निवासी जीत महतो की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर श्रीमती सुधा गुप्ता पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।


इस दौरान श्रीमती सुधा गुप्ता ने परिजनों को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी स्तर से जो भी सहायता संभव होगी, उसे पीड़ित परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, परिजनों ने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
