नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने राज्य में भाजपा संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की।


इस अवसर पर भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आपसी समन्वय और रणनीतिक सहयोग पर जोर दिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आने वाले समय की रणनीतियों और संगठनात्मक दिशा को लेकर भी विचार साझा किए गए।
