जमशेदपुर : बिष्टुपुर सीएच एरिया के चर्चित उद्यमी कैरव गांधी अपहरण कांड ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सोनारी निवासी सोनू को हिरासत में लिया है, वहीं हाजीपुर में छापेमारी कर दो युवकों को भी पकड़कर पूछताछ की जा रही है।



अपहरण मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय पूरी तरह एक्शन मोड में है। रांची पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा स्वयं पूरे केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
🚨 CID और स्पेशल ब्रांच भी मैदान में…..
जिला पुलिस के अलावा अब CID और स्पेशल ब्रांच की टीमें भी जांच में लगा दी गई हैं। झारखंड और बिहार के कुख्यात किडनैपर्स की सूची तैयार कर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, बिहार के आपराधिक नेटवर्क से कनेक्शन की भी जांच हो रही है, जिन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
🕵️♂️ अपहरण का संदिग्ध पैटर्न आया सामने…..
पुलिस को कैरव गांधी की कार कांडरबेड़ा क्षेत्र में एनएच किनारे लावारिस हालत में मिली थी, कार में चालक सीट के नीचे चाबी रखी हुई थी, कार का गेट खुला हुआ मिला, मौके से कोई संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले, इन सभी तथ्यों से पुलिस को सुपारी किलिंग या प्रोफेशनल किडनैपिंग गिरोह की आशंका है।
⏳छह दिन बीत गए, परिवार सदमे में…..
अपहरण को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक केरव गांधी की सकुशल बरामदगी नहीं हो पाई है। परिवार सदमे में है, खासकर मां की तबीयत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने जमशेदपुर और सरायकेला जिले में दर्जनों से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने और 100 से ज्यादा पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया है।
⚠️ पुलिस का दावा – जल्द होगा बड़ा खुलासा…..
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि
“जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है, कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।”
फिलहाल हिरासत में लिए गए युवकों से लगातार पूछताछ जारी है और पुलिस हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।



