लोकतंत्र सवेरा/जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के मेयर उम्मीदवार भुगलू सोरेन उर्फ ‘डब्बा सोरेन’ ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आदित्यपुर में उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी के आदर्शों, साहस और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भुगलू सोरेन ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल एक नेता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, त्याग और संघर्ष के प्रतीक थे। उनका जीवन आज भी युवाओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि नेताजी का सपना एक मजबूत, आत्मनिर्भर और न्यायपूर्ण भारत का था, जिसे साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा।
भुगलू सोरेन ने आगे कहा कि वे नेताजी के विचारों से प्रेरणा लेकर आदित्यपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और जनहितकारी शहर बनाने की दिशा में पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। जनसमस्याओं के समाधान, सामाजिक न्याय और विकास को प्राथमिकता देना ही उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य है।
इस अवसर पर झामुमो के कई कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी अमर रहें के नारों के साथ उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मेयर उम्मीदवार भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन शेख हुसैन, बाबू तिवारी, अमीत सिन्हा, पीके नन्दी, गुरमीत सिंह, दीपक कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
