मुरी : कुसुमटीकरा में बेदिया युवा मंच कोर कमिटी झारखंड के पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विज्ञान प्रदर्शनी युवा महोत्सव 2026 के द्वारा आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सह संरक्षक डीआरडीओ बैज्ञानिक गिरधारी कुमार मांझी एवं असिस्टेंट मैनेजर सेबी धनबाद ने बाबा साहेब आम्बेडकर, सावित्रीबाई फुले,शिबू सोरेन, बिरसा मुंडा के चित्र पर मल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। गिरधारी कुमार मांझी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चे एवं युवा मन को विज्ञान की ओर मोड़ना है। जो समाज और देश को आगे ले जाएगें। ये सब बाबा साहेब आम्बेडकर के संविधान के बजह से है नहीं तो हम लोग वर्ण व्यवस्था के गुलाम है जो हमे विज्ञान से दुर रखता है। हमारा दायित्व है कि जो समाज हमे शिक्षित किया है उनके पीढ़ी को हम पीछे जाकर समाज को शिक्षित करे।
विज्ञान प्रदर्शनी आपके आने से सफल हुआ है और चेहरे की मुस्कान ही हमारा प्राइज है। प्रदर्शनी में वाटर पीयुरिफिकेशन, अल होम आटो बल्ब, स्मार्ट डस्टबिन, गेभिटी एनर्जी, न्मुटन कारगिल, सेभ रेन वाटर, हाइड्रो जेनेटिक, समेत कृषि से संबंधित वायो गैस, केंचुआ खाद निर्माण, बडी, मछली, गाय, सुअर, मुर्गी पालन एवं पारम्परिक धरेलु पकवान को प्रदर्शन में लगाया गया था।इसके अलावा चित्रकला/हस्तकला, भाषण एवं नाटक की प्रस्तुति, /प्रतिस्पर्धा, आदिवासी सांस्कृतिक और धरोहर की प्रदर्शनी लगायी गई थी। जिसे मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक, पूर्व प्रखंड प्रमुख कमल नाथ मांझी, देवकिनन्दन बेदिया, सरस्वती देवी शंकर बेदिया आदि मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी को बारीकी से अवलोकन कर बच्चों के हौसला को बढाया।
सभी को मैमोंटो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, वही सम्मानित लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसे सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश बेदिया, उपाध्यक्ष अजय कुमार मांझी, सचिव लखीन्र्द बेदिया, उपसचिव चारू मांझी, कोषाध्यक्ष गुहीराम बेदिया, सक्रिय कार्यकारिणी अध्यक्ष चैतन्य मांझी, छोटु बेदिया, त्रिदेव बेदिया की सराहनीय योगदान रहा।



रिपोर्ट: रिंकी कुमारी



