रांची : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कार (JH 01CA 5365) से 30 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। जांच के दौरान कार से रॉयल चैलेंज और 8 पीएम ब्रांड की शराब पाई गई। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की 24 बोतलें भरी हुई थीं। कुल मिलाकर सैकड़ों बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने मौके पर शराब जब्त कर ली है और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह शराब अवैध रूप से किसी अन्य जिले में सप्लाई की जा रही थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध शराब कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Advertisements

Advertisements

