रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सीएम पर संविधान और लोकतंत्र के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। मरांडी ने लिखा कि मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन ने कई ऐसे काम किए हैं जो सीधे तौर पर असंवैधानिक हैं। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देना सीएम को शोभा नहीं देता क्योंकि उनके कार्य इन मूल्यों के विपरीत रहे हैं।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रहते हुए खनन लीज लेकर अपने पद का दुरुपयोग किया। इसके अलावा उन्होंने जांच एजेंसियों द्वारा भेजे गए विधिसम्मत नोटिस की भी अनदेखी की। मरांडी ने यह भी कहा कि राजनीतिक विरोधियों को फर्जी मामलों में फंसाना और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट तक जाना उनकी संविधान विरोधी सोच को दर्शाता है।
बाबूलाल मरांडी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव अक्टूबर 2024 की पुरानी मतदाता सूची के आधार पर कराए जाने की तैयारी की जा रही है जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। मरांडी के अनुसार 1 अक्टूबर 2024 के बाद जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़ा है या जिन्होंने स्थान परिवर्तन किया है वे नगर निकाय चुनाव में न तो वोट डाल पाएंगे और न ही उम्मीदवार बन सकेंगे। इससे लाखों मतदाता, खासकर युवा, प्रभावित होंगे।
उन्होंने कहा कि इस तरह का निर्णय लोकतंत्र की भावना के बिल्कुल विपरीत है। मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर युवाओं और नए मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित करने की कोशिश कर रही है।