लोकतंत्र सवेरा | जमशेदपुर : जमशेदपुर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की भेंट चढ़ गया। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनसुनिया गेट के पास रविवार आज शाम करीब 4.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. स्टेशन से साकची की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार पैसेंजर ऑटो अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पार कर रहे मालवाहक टेलर में जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
https://www.facebook.com/share/v/1C6c8G7Lkk/
बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल तीन यात्री सवार थे. इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. घायलों को स्थानीय लोगों की तत्परता से एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब भी बेहद चिंताजनक बताई जा रही है।
हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि ऑटो चालक शराब के नशे में धुत था और वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था। यही लापरवाही एक परिवार की खुशियां उजाड़ गई। हादसे में चालक को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
सवाल वही पुराना है— आखिर कब रुकेगी शराब, रफ्तार और लापरवाही से होने वाली मौतों की ये सिलसिला? एक पल की गलती… और उजड़ गई एक जिंदगी।
