रांची : करमटोली चौक से मोरहाबादी होते हुए सांइस सिटी तक 2.2 किलीमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस फ्लाईओवर निर्माण की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) लगभग तैयार कर ली गई है।इसे बनाने में करीब 351 करोड़ की लागत आने का आकलन किया गया है। इसकी तकनीकी स्वीकृति भी मिल गई है, फाइल प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पथ निर्माण सचिव के पास भेजी गई है।
निकाय चुनाव संबंधी आचार संहिता हटने के बाद राज्य सरकार से इसके निर्माण की मंजूरी लेने का प्रयास विभाग करेगा।इस फ्लाईओवर की चौड़ाई उपर 10 मीटर एवं नीचे सड़क की भी चौड़ाई 10 मीटर होगी मतलब पुल के साथ-साथ नीचे की सड़क भी चौड़ी बनाई जाएगी, इसके लिए कुछ जमीन का भी अधिग्रहण किया जाएगा। हालांकि, सबसे अधिक समस्या अंतु चौक के पास आ रही है, जहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है।
फ्लाईओवर के अधिकांश हिस्से का निर्माण हिस्सा सेंट्रल फ्रेम तकनीक से किया जाएगा। इसमें बीच में पुल का पीयर होगा। वहीं, जहां जाम की स्थिति है, उस स्थान पोर्टल फ्रेम तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। पोर्टल फ्रेम तकनीक में दो पीयर लगाए जाते हैं, अन्य तकनीक में एक पीयर का उपयोग किया जाता है।इस तकनीक से व्यस्त इलाके में पुल बनाना आसान होता है.


