जमशेदपुर : जनसेवक पार्टी एवं जनसेना पार्टी द्वारा प्रस्तावित सदस्यता अभियान फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान अब 27 फरवरी 2026 के बाद ही शुरू किया जाएगा. दरअसल, झारखंड प्रदेश में नगर पालिका और महापौर चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। आचार संहिता प्रभावी होने के कारण पार्टी ने नियमों का पालन करते हुए सदस्यता अभियान को कुछ समय के लिए टालने का निर्णय लिया है।
पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अस्थायी विलंब को समझें और संयम व धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जैसे ही आचार संहिता समाप्त होगी, सदस्यता अभियान को पूरे उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के साथ शुरू किया जाएगा. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अनुशासन और नियमों का पालन ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।
