मुरी : हिंडाल्को मुरी यूनिट के सीएसआर विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली को बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) मशीन प्रदान की गई। इस मशीन को हिंडाल्को मुरी यूनिट के सीएसआर हेड अनिल सिंह ने रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को सौंपा।सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि हिंडाल्को की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि रांची जिले में भी बीएमडी मशीन की उपलब्धता सीमित है, ऐसे में सिल्ली जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस मशीन की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है।
इससे हड्डियों से संबंधित रोगों की जांच अब स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगी और मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।मौके पर सीएसआर हेड अनिल सिंह ने कहा कि हिंडाल्को अपने सामाजिक दायित्व के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि इसी दिन बिसरिया गांव में एक स्वास्थ्य मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 600 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी प्रियंका कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं हिंडाल्को के अधिकारी गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
