जमशेदपुर : मानगो मेयर चुनाव गुजरते समय के साथ हर उम्मीदवार के लिए चुनौतीपूर्ण और आम जनता के लिए रोचक बनता जा रहा है। सामाजिक समीकरणों में बदलाव और राजनीतिक उठापटक के बीच आज राजद की जिला इकाई ने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों के साथ मेयर पद की उम्मीदवार शाइस्ता परवीन उर्फ ज़ेबा खान को पूर्ण समर्थन देने की औपचारिक घोषणा की।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
इस अवसर पर शंभू चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हर हाल में मानगो की बेटी ही मानगो की मेयर बनेगी। अब बाहरी नहीं बल्कि मानगो की अपनी बेटी नेतृत्व करेगी। शाइस्ता परवीन उर्फ ज़ेबा खान मानगो की धरती से जुड़ी हुई, संघर्षशील, सामाजिक और जन-जन की नेता हैं। वे सभी समाज, वर्ग और समुदाय को साथ लेकर चलने वाली सशक्त महिला हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मानगो नगर निगम के गठन के आंदोलन में ज़ेबा खान की ऐतिहासिक भागीदारी रही है। वे केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि नगर निगम आंदोलन की एक सशक्त आंदोलनकारी रही हैं। इसलिए मेयर पद के लिए वे सबसे उपयुक्त, योग्य और मजबूत उम्मीदवार हैं। मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए ज़ेबा खान से बेहतर उम्मीदवार कोई नहीं हो सकता। वे सामाजिक चेतना, विकास सोच और जनसेवा की भावना का प्रतीक हैं। आज मानगो को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो जमीन से जुड़ा हो, जनता के दुख-दर्द को समझता हो और विकास को सही दिशा दे सके।” कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी मंच जनार्दन यादव, प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव, राजेश यादव तथा बैजू यादव समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
शाइस्ता परवीन उर्फ ज़ेबा खान ने इस मौके पर जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी के माध्यम से पूरे राजद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजद सामाजिक संघर्ष के बड़े योद्धा लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक संकल्पना है। सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष करने वाला हर व्यक्ति लालू प्रसाद यादव को अपना आदर्श मानता है।