जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में मानगो मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता के फज़ल कॉलोनी हमज़ा मस्जिद जुम्मे की नमाज के बाद लोगों से सुधा गुप्ता के लिए वोट मांगा गया। इसके बाद जवाहर नगर पहाड़ी क्षेत्र में क्रॉस रोड नंबर 1, 2, 3, 4 रिजवान अकैडमी और रिजवान अकादमी के पीछे, आफरीन टावर इन क्षेत्रों में पद यात्रा निकालकर डोर टू डोर सुधा गुप्ता के लिए वोट मांगा गया। बस्ती वासियों से आंसर खान ने सभी लोगों से कहा यह जो रोड बना हुआ है जो यह नाली है और जो यह स्ट्रीट लाइटें लगा हुआ है यह सुधा गुप्ता के पति पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की देन है। अंसार खान ने सभी बस्ती वासियों से कहा आपके बीच कैंडिडेट आएंगे आप लोगों ने उन्हें कभी अपने क्षेत्र में नहीं देखा होगा जो आपसे कहेंगे वोट हमें दें ऐसे लोगों से अपने वोट की हिफ़ाज़त करना है। अपने वोटो का बिखराव से बचाना है।
एक साथ मिलकर सुधा गुप्ता को 11 नंबर निशान कारपेट गुलाबी पर्ची पर वोट डालकर भारी मतों से जीताना है। आज पदयात्रा में अली इमाम, मोहम्मद शमसी, मोनू हसन अली, गुल शेर अली, अब्दुल हलीम, मुनीर अंसारी, मोहम्मद आफताब अहमद खान, आरजू अहमद खान, मोहम्मद कैफ, मुनीर अंसारी, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद राशिद, अलाउद्दीन, मोहम्मद जियाउद्दीन, मोहम्मद अकरम, हसन अली नूर आलम आदि शामिल हुए।
