गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही विशेष निगरानी के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अधीक्षक उत्पाद गिरिडीह के निर्देश पर गावाँ थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव में ड्रोन से मिली लोकेशन के आधार पर शुक्रवार देर रात छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने चुलाई शराब बनाने वाले उपकरण, जावा-महुआ और भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। जब्ती में 11,100 किलोग्राम जावा महुआ और 570 लीटर अवैध चुलाई शराब शामिल है।
मामले में दो अभियुक्त फरार बताए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छापेमारी का नेतृत्व अवर निरीक्षक उत्पाद रवि रंजन ने किया। इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग, मध्य निषेध, जिला बल, गृह रक्षक और ड्रोन पायलट की संयुक्त टीम शामिल रही। चुनावी माहौल में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में इसे प्रशासन की अहम कार्रवाई माना जा रहा है।
#Giridih #IllegalLiquor #ExciseRaid #DroneOperation #JharkhandNews #ElectionDrive #PoliceAction #LawEnforcement
