जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने सुंदरबन फेज़-1, रिपीट कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, सिंधु कानू नगर डिमना समेत आसपास के क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क पदयात्रा कर नागरिकों से सीधा संवाद किया।
पदयात्रा के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएँ सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, नियमित पेयजल आपूर्ति, बेहतर सड़कें और अन्य मूलभूत सुविधाएँ उनकी प्राथमिकता रहेंगी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि “जनता की सक्रिय भागीदारी से ही मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाया जा सकता है।” इस दौरान महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याएँ साझा कीं।
कुमकुम श्रीवास्तव ने मतदाताओं से 23 फरवरी को छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग से मानगो के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी. पदयात्रा को विभिन्न मोहल्लों में व्यापक जनसमर्थन मिला, जिससे चुनावी माहौल और अधिक उत्साहित नजर आया।
