जमशेदपुर : विश्व की अग्रणी जापानी 2 व्हीलर निर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्रा. लिमिटेड के अधिकृत डीलर ज्वाला सुजुकी साकची एवं ज्वाला सुजुकी बिस्टुपुर शोरूम के द्वारा न्यू सुजुकी ई-एक्सेस (प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर) को लॉन्च किया गया. इस लॉन्चिंग समारोह मे कंपनी के रिजनल मैनेजर सेल्स (बिहार और झारखंड) मोहम्मद तौसिक असरफ, एरिया सेल्स मैनेजर श्री प्रदयूजीत राउतरे, ज्वाला सुजुकी के निर्देशक, सुजुकी के भरोसेमन्द ग्राहक, शहर के कई गण्यमान अतिथीगण एवं तमाम कर्मचारीगण मौजूद थे. विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया गया की सुजुकी ई-एक्सेस को सुजुकी ई टेकनोलॉजी के तहत विकसित किया गया है । यह स्कूटर लंबी बैटरी लाइफ, बेहतरीन हैंडलिंग, स्मूथ एक्सेलरेशन और हाई क्वालिटी फिटिंग और फिनिशिंग के लिए जाना जाता है।
सुजुकी ई-एक्सेस इलेक्ट्रिक स्कूटर मे एल्यूमीनियम बैटरी केस की संरचना को फ्रेम मे इस तरह से इंटिग्रेट किया गया है की यह स्कूटर को ज्यादा मजबूती प्रदान करता है । इसमे हाई क्वालिटी फिट और फिनिश के साथ एलईडी लाइटस, डुअल टोन अलॉय वील्स, मेंटेनेन्स फ्री ड्राइव बेल्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नैविगेशन, युएसबी चार्जिंग पोर्ट समेत और भी कई खूबियां है।
सुजुकी ई – एक्सेस की बैटरी और परफॉरमेंस के बारे मे बताये तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर मे 3.07 किलोवाट की लिथियम आयरन फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है । यह बैटरी निकल मैगनीज कोबल्ट (एनएमसी) बैटरी जो आजकल अधिकांश इलेक्ट्रिक स्कूटर मे इस्तेमाल किया जाता है । इस एनएमसी बैटरी की तुलना मे एलएफपी बैटरी चार गुना ज्यादा चलती है। सुजुकी ई – एक्सेस स्कूटर मे 4.1 किलो का पावरफुल मोटर लगा है, जो की 15 एनएम का टॉर्क पैदा करता है । खास बात यह है की जब बैटरी 10 फीसदी चार्ज तक आ जाती है तब भी सुजुकी एक्सेस स्मूथ एक्सेलरेशन और एक जैसा रिस्पॉन्स देता है । इसमे इको, राइड A और राइड B जैसे 3 राइडिंग मोड के साथ ही एक रिवर्स मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है, जो बैटरी मे वापस पावर चार्जिंग का भी काम करता है।
सुजुकी ई – एक्सेस खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 4 अलग अलग आकर्षक योजना का लाभ दिया जा रहा है जैसे – 7 साल या 80,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी बिल्कुल मुफ्त, 3 साल के अंदर 60 फीसदी तक का बायबैक एश्योरेंस, इसके अतिरिक्त जो पहले से सुजुकी के ग्राहक है उन्हे ई- एक्सेस की खरीद पर 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस मिलेगा । वही जो ग्राहक कोई और 2 व्हीलर चलाते है, उन्हे 7,000 रुपए तक का वेलकम बोनस दिया जायेगा।
सुजुकी ई – एक्सेस की एक्स शोरूम कीमत 1,90,099* रु है । यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चार आकर्षक डूअल टोन कलर – मेटालिक मैट ब्लैक / रेड, पर्लग्रेस वाइट / मेटालिक मैट फाईब्रॉयन ग्रे, मैट स्टेलर ब्लू / मेटालिक फाईब्रॉयन ग्रे, पर्ल जेडग्रीन / मेटालिक मैट ग्रे मे उपलब्ध है।
