मुरी : गुरुवार के दिन सिल्ली प्रखंड कार्यालय से आमीन गणेश महतो को एसीबी के टीम ने आठ हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार लोवादाग निवासी वासुदेव महतो ने जमीन के नापी के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर माह में किया था। नापी की प्रक्रिया इसी महीने पूरी हुई है तथा नक्शा एवं रिपोर्ट के बदले में रिश्वत की मांग लगातार की जा रही थी जिसकी शिकायत एसीबी की टीम रांची को किया गया था। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए एसीबी की टीम ने इसकी जांच करवाई जहां मामला सही पाया गया। योजना बनाकर एसीबी की टीम ने उस वक्त आमीन गणेश महतो को गिरफ्तार किया जब वासुदेव महतो आठ हजार रुपए रिश्वत दे रहे थे। एसीबी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
Advertisements

Advertisements

रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
