पटना : प्रशासनिक परीक्षाएं पास कर पाना कोई आम बात नहीं है। एस्पिरेंट्स दिन रात मेहनत करके ऐसी परीक्षाएं पास कर पाते हैं वो भी सारे नहीं। हजारों, लाखों की संख्या में से कुछ ही उम्मीदवार होते हैं जो इस कठिन परीक्षा को पास कर पाते हैं।लोग इतना कठिन परिश्रम करके आगे बढ़ते हैं। आज कल के समय के मुताबिक लोग अपने फील्ड के लोगों से ही शादी ब्याह रचाने का सोचते हैं जैसे डॉक्टर- डॉक्टर से शादी करते हैं इंजीनियर- इंजीनियर को पसंद करते हैं वैसे ही प्रशासनिक परीक्षा पास करने वाले IAS,IPS अधिकारी भी अपनी पसंद से शादी करना पसंद करते हैं। दूल्हा IAS-दुल्हन भी IAS, फिर भी ना बैंड-बाजा ना बारात, शादी में शामिल हुए बस 4 मेहमान, वजह जान उड़ जाएंगे होश

अनोखी लव स्टोरी
वैसे तो अभी तक कई IAS अफसरों की लव स्टोरी इंटरनेट पर छाई हुई हैं। किसी ने रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया है तो किसी ने बेहद ही सिंपल तरीके से बस चार लोगों के सामने ही शादी रचा ली। वहीं ऐसी ही अनोखी कहानियों के साथ ही हम आपके लिए लेकर आए हैं IAS अफसर की ऐसी दिलचस्प कहानी जो आपका भी दिल जीत लेगी। दरअसल यह कहानी है IAS अधिकारी तुषार सिंगला और IPS अधिकारी नवजोत सिमी की। पटना की गलियों से दोनों का इश्क परवान चढ़ा और बंगाल में जाकर इस प्यार को अंजाम मिला।
दिल्ली में मिले, पटना में प्यार हुआ और बंगाल में शादी
बता दें कि IAS तुषार सिंगला और IPS अधिकारी नवजोत सिमी की मुलाकात दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग के दौरान हुई थी, लेकिन दोनों के बीच प्यार तब परवान चढ़ा जब दोनों पटना के एक रेस्टोरेंट में मिले। वहीं दोनों की पुरानी दोस्ती ने प्यार का रूप लिया। वैसे आपको बता दें कि नवजोत तुषार सिंगला से लगभग ढाई साल बड़ी हैं। लेकिन प्यार नंबर नहीं देखता।
ऑफिस में ही रचा ली शादी
आपको बता दें कि दोनों की शादी का किस्सा भी बड़ा ही दिलचस्प है। जब तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एसडीओ के पद पर तौनात थे तब अचानक से ही काम के बीच समय निकालकर कार्यालय में ही IPS नवजोत सिमी संग शादी रचा ली। दोनों की इतनी सिंगल और इतनी रोमांटिक अंदाज में की जाने वाली शादी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
