जमशेदपुर : शहर की युवा सामाजिक संस्था वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी ने इस वर्ष होली का पर्व जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती में रहने वाले सैकड़ों स्लम बच्चों के साथ खास अंदाज में मनाया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के बीच रंग, अबीर, पिचकारी और मिठाइयों का वितरण कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।कार्यक्रम के दौरान बस्ती में उत्साह और आनंद का माहौल देखने को मिला। बच्चों के साथ-साथ बस्ती के बुजुर्ग भी रंगों के इस उत्सव में शामिल हुए और जमकर होली खेली। संस्था के इस पहल ने जरूरतमंद बच्चों के लिए त्योहार को यादगार बना दिया।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियां बांटने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमारी, रानी सिंह, हरि सिंह राजपूत, चंदन, संदीप, अजितेश, मोहित, सूरज, महेश, बबलू, आशीष, विवेक, अभिषेक, राहुल, श्रवण, शुभम, प्रवीण, मोलू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
