जमशेदपुर : जमशेदपुर माइनॉरिटी एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से पवित्र रमज़ान के अवसर पर मानगो स्थित शालीमार अपार्टमेंट में अधिवक्ता जिब्राइल अली के आवास पर एक सादगीपूर्ण एवं भाईचारे से ओतप्रोत इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रोज़ेदारों ने एक साथ इफ्तार किया, जिसके बाद मगरिब की नमाज़ सामूहिक रूप से अदा की गई। नमाज़ के उपरांत देश में मिल्लत, आपसी सद्भाव, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है।
इफ्तार पार्टी में सैयद अयाज़ हैदर, मो. कासिम, मो. जावेद आलम खान, बेहज़ाद आसिफ, जिब्राइल अली, शमशाद खान, एस.एम. अख्तर, मो. कमरुद्दीन, अख्तर हुसैन, मो. गुलरेज अंसारी, अफसर जावेद, मो. उस्मान, मो. इक़बाल, मो. शमीम, शकील खान, मो. आरिफ, शाकिर अली, शाहिद खान, मदनी अहमद एवं इरफान मलिक सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
