जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं टाटा मोटर्स प्रबंधन का संयुक्त होली मिलन समारोह टेल्को रिक्रेएशन क्लब परिसर में आयोजित की गई। जिसमें यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह पूरी यूनियन टीम के साथ होली मिलन समारोह में शिरकत किये। जबकि प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड अनुराग छारिया , एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, वीएन सिंह , केशव मणि , वर्सिल सहाय , आंचल सिंहा समेत तमाम प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे। सबों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा फूलों की पंखुड़ियों से होली खेला तथा एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान होली के गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांधी। जमशेदपुर के कलाकारों ने कार्यक्रम में अपनी मनमोहक गीतों की प्रस्तुति से सबों को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का संचालन आंचल सिंहा ने की।
प्लांट हेड अनुराग छारिया ने सबों को होली की शुभकामनाएं देते हुए यूनियन एवं प्रबंधन के इस संयुक्त होली मिलन समारोह की पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि होली मिलन का यह आयोजन यूनियन व प्रबंधन के संबंधों को मजबूत करेगा। एक दूसरे के ऊपर विश्वास कायम करेगा। उन्होंने क्वालिटी, प्रोडक्टिविटी और सेफ्टी को कायम रखने पर जोर दिया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि फरवरी – मार्च के महीने में उत्पादन बहुत है। परंतु यह होली मिलन समारोह यह संदेश देता है कि हम सब रिलैक्स होकर हर टारगेट को अचीव कर लेंगे। यूनियन और प्रबंधन मिलकर हर चुनौतियों को दूर करने में सक्षम है। उन्होंने सबों को सुरक्षित होली खेलने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान तमाम अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गायक देव ने मोहम्मद रफी के गीत गायन से गायिकी का शुभारंभ किया। जबकि गायिका पूजा अपनी मधुर गायिकी से खूब तालियां बटोरी। होली खेलें रघुवीरा अवध में… । उधर सुरेश पांडेय के भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति पर सबों के पांव थिरके। गोरिया कईके सिंगार आंगना में पिसेली हरदिया… गीत की प्रस्तुति को सबों ने खूब सराहा। बाद में लज़ीज़ व्यंजन का सबों ने लुत्फ उठाया।
कैप्शन: फूलों की पंखुड़ियों से होली खेलते टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह एवं अन्य टाटा मोटर्स प्रबंधन व यूनियन के होली मिलन समारोह में उपस्थित प्लांट हेड अनुराग छारिया, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य।
