जमशेदपुर : Havells Har Ghar Tyohar Diwali Offer के तहत एक ग्राहक की किस्मत ऐसी चमकी कि सभी हैरान रह गए. साकची स्थित Havells Exclusive Store – Om Prakash Agarwal Havells Galaxy Store से ग्राहक सुनील कुमार ने दिवाली के दौरान लगभग ₹15,000 का वॉटर हीटर खरीदा था। उसी खरीदारी के आधार पर उन्हें Havells “Har Ghar Tyohar” Lucky Draw में शामिल किया गया।
लकी ड्रॉ का परिणाम आया तो सुनील कुमार को 26 लाख रुपये कीमत की महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार इनाम में मिल गई। यह खबर मिलते ही परिवार और शोरूम में खुशी का माहौल बन गया. Havells देश की जानी-मानी और लगभग 60 वर्षों पुरानी इलेक्ट्रिकल कंपनी है। यह एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है जिसका कारोबार कई देशों में फैला हुआ है। कंपनी अपने बेहतरीन सर्विस, क्वालिटी और ईमानदार प्राइस के लिए दुनिया भर में जानी जाती है।
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Havells हर साल 2 से 3 बार इस तरह के विशेष ऑफर और लकी ड्रॉ स्कीम लेकर आती है, जिसमें ग्राहकों को बड़े-बड़े इनाम जीतने का मौका मिलता है. इस मौके पर Havells Exclusive Showroom के ऑनर ओम प्रकाश अग्रवाल, सुमित, अमित अग्रवाल सहित Havells के कई कर्मचारी मौजूद रहे और विजेता को बधाई दी।
