लोकतंत्र सवेरा : ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच ईरान ने कुवैत समेत क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया। इस हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। रिपोर्ट के अनुसार यह हमला ड्रोन और मिसाइल के जरिए किया गया, जिसने एक ऑपरेशन सेंटर को सीधे निशाना बनाया।बताया गया है कि यह हमला 1 मार्च को कुवैत के पोर्ट शुआइबा इलाके में हुआ, जहां अमेरिकी सेना का अस्थायी ऑपरेशन बेस मौजूद था। हमले में सुरक्षा सिस्टम भी विफल रहा और ड्रोन सीधे लक्ष्य पर जा टकराया। इस घटना के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि ईरान लगातार अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है और जवाबी कार्रवाई की आशंका बनी हुई है।
Advertisements
Advertisements

