जमशेदपुर : झारखंड राज्य के निदेशक, ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस मिशन डॉ. जयराम दास ने कहा है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (इंटरनेशनल) सदैव मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था उन लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है, जिन्हें न्याय की सख्त आवश्यकता है. डॉ. दास ने कहा कि आयोग समाज के उन सभी व्यक्तियों और संगठनों का समर्थन करता है, जो जरूरतमंद और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मानवता की सेवा और सामाजिक न्याय की स्थापना ही संस्था का मूल उद्देश्य है।



उन्होंने आगे कहा कि आयोग का लक्ष्य समाज में न्याय, शांति और सुरक्षा को सुदृढ़ करना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिल सके. अंत में डॉ. जयराम दास ने लोगों से आह्वान किया कि वे मानवता के हित में आगे आएं और न्याय, शांति एवं सुरक्षा को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।



