जमशेदपुर : आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से शनिवार को आदिवासी हो समाज भवन में पूर्व सैनिक वीर शहीद गंगाराम कलुण्डिया के शहादत दिवस के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद वीर शहीद गंगाराम कलुण्डिया के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू, पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं समाजसेवी बंटी सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. रक्तदान शिविर में युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कुल 71 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली, जिलाध्यक्ष गोमिया सुंडी, जिला उपाध्यक्ष रवि सवैयाँ, डिबर पुरती, शिव चरण हांसदा, युगल सिरका, कृषण सिरका, सुनील पत्रों, लादू देवगम, सरस्वती सवैया, निकिता बिरुली, मोसो सोय, अनुराग पुरती, उपेंद्र बानरा, दुर्गा चरण बारी, मुनि सिरका, गुरुबरी एवं समीर कलुण्डिया सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

