रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जमशेदपुर का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शाहिद परवेज़, सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा झारखंड सह अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय रांची ने किया।

इस दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रतिनिधिमंडल ने भी प्रदेश अध्यक्ष को संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी और भविष्य की रणनीतियों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए. मुलाकात के दौरान मुनाज़िर सोहेल, जाहिद परवेज़, राशिद रज़ा, खालिद रज़ा, एमडी अनवर, एमडी मेहबूब सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
