मुरी : स्व रधुनाथ महतो के शाहदत दिवस पर लोटा बांधडीह के शाहदत स्थल पर पुष्पांजलि करते हुए मल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए श्रधांजलि दी गई। भी आर एम थुथ ब्रिगेड छोटानागपुर युवाओं ने झारखंड मोड़ से रैली निकल कर लोटा बांधडीह के शहीद स्थल पर पहुचे जहाँ अमर शहीद रधुनाथ महतो जिन्दाबाद, वीर रधुनाथ महतो अमर रहे, अपन गांव अपन राज के नारे से शहीद स्थल गूंज उठा। संचालन कर रहे हरेकृष्ण महतो ने ऊनके जीवनी पर प्रकाश डाला। सभी ने दो मिनट की मौन रख कर श्रंद्धाजलि दी। उनके याद में लोक गीत पर आधारित गीत प्रस्तुत किया गया।
Advertisements

रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
