जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुए अल्केमिस्ट एवियशन प्राइवेट लिमिटेड का विमान चांडिल डैम में मिल गया है. भारतीय नौसेना की टीम ने चांडिल डैम की गहराई में रविवार को विमान को खोज निकाला।
विमान डैम में डूबे कोयलागढ़ के निकट वनडीह नामक स्थान में पानी की गहराई में मिला है. चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने इसकी पुष्टि की है, वहीं भारतीय नौसेना की टीम ने भी लापता विमान मिलने की बात कही है. नौसेना की खोजी टीम ने विमान का एक टुकड़ा भी प्रमाण के तौर पर बाहर निकाला है।
हालांकि नौसेना इस संबंध में कुछ भी विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर रही है. पानी के अंदर मिले हवाई जहाज को कब निकाला जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

