रांची : झारखंड में मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट आज या कल तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल अंतिम चरण में है।


















बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और कभी भी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में लगभग 4.23 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में किया गया था।
मैट्रिक के परिणाम जारी होने के बाद इंटरमीडिएट (विज्ञान और वाणिज्य संकाय) के रिजल्ट भी क्रमवार जारी किए जाएंगे। इसके पश्चात इंटर आर्ट्स के परिणाम घोषित करने की तैयारी है. रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता चरम पर है। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।
