कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पीछे चल रही है।



राज्य की राजनीति में ‘माँ-माटी-मानुष’ के नारे के साथ मजबूत पकड़ बनाने वाली Mamata Banerjee के लिए ये रुझान चिंता का विषय बन गए हैं। कई पारंपरिक गढ़ों में भी टीएमसी को कड़ी चुनौती मिल रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार मतदाताओं के रुझान में बदलाव साफ नजर आ रहा है। शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
हालांकि, अभी ये सिर्फ शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजे आना बाकी हैं। ऐसे में तस्वीर पूरी तरह साफ होने में वक्त लगेगा।
फिलहाल बड़ा सवाल यही है—क्या बंगाल में सत्ता परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है, या फिर अंतिम दौर में टीएमसी वापसी कर समीकरण बदल देगी।
