जमशेदपुर : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। पोखरी, हल्दीपोखर और राखामाइंस स्थित विद्यालयों के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया है।



पोखरी शाखा में आकृति झा और आसिफ अनवर बने टॉपर…..
नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, पोखरी शाखा में वाणिज्य संकाय से आकृति झा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वृष्टि मुखर्जी ने 85.4 प्रतिशत और श्वेता कुमारी ने 84.2 प्रतिशत अंक लाकर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में आसिफ अनवर अंसारी ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। महबिश अयाज ने 79.8 प्रतिशत तथा प्रसेनजीत भकत ने 70.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया।
हल्दीपोखर शाखा में सुब्रतो स्वैन और ऋचा ओम का जलवा…….
हल्दीपोखर शाखा के विज्ञान संकाय में सुब्रतो स्वैन ने 86.6 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकाश सिंह ने 80 प्रतिशत तथा आयुष पाठक ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में ऋचा ओम ने 84.4 प्रतिशत अंक लाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अमित नामता ने 69.6 प्रतिशत और सुधीर कुमार साह ने 67.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप-3 में जगह बनाई।
राखामाइंस शाखा में अभिनव दत्ता और आकाश कुमार अव्वल……
राखामाइंस शाखा के वाणिज्य संकाय में अभिनव दत्ता ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृष गोराई ने 75 प्रतिशत और प्रिंस कुमार ने 73.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में आकाश कुमार ने 83.20 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया। जय कुमार ने 81.60 प्रतिशत तथा सीमा टुडू ने 77.80 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए स्कूल के सचिव मदन मोहन सिंह ने कहा कि कक्षा 12वीं का परिणाम विद्यार्थियों के भविष्य और करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अनुशासन, मेहनत और समर्पण के बल पर यह सफलता अर्जित की है, जो पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करना भी है. विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कठिन मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का बेहतरीन उदाहरण है।



