जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष देबाशीष घोष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने बीजेपी को देश चलाने और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए चुना है, न कि संकट के समय उपदेश देने के लिए। उन्होंने कहा कि ईंधन संकट के कारण परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। देबाशीष घोष ने सवाल उठाया कि जब सरकार को स्थिति की जानकारी थी, तो समय रहते ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील केंद्र सरकार की ऊर्जा और आपूर्ति व्यवस्था में विफलता को दर्शाती है। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से देशभर में पेट्रोल पंपों पर निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने और जनता को राहत देने के लिए तत्काल आपातकालीन कदम उठाने की मांग की.






