- 16 मई 2026 को 11 बजे दिन मोराबादी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक अधिकार यात्रा सह महाघेराव कार्यक्रम तय जुटेंगे राँची जिला के हजारों छात्र
सिल्ली : राँची जिला में 1614 पदों में भर्ती हेतु चल रही होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी एवं रिजल्ट प्रकाशन नहीं होने के वजह से हुआ आंदोलन का ऐलान ।ऑक्सीजन पार्क मोराबादी में आयोजित सामूहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि राँची जिला होमगार्ड नियुक्ति रिजल्ट प्रकाशन अनावश्यक वजह से विलंब करने के वजह से युवा आक्रोशित है । 16 मई 2026 को समय दिन 11 बजे से राँची मोराबादी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक अधिकार यात्रा करते हुए उपायुक्त कार्यालय का महाघेराव किया जाएगा ।



साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने यह भी कहा कि राँची जिला के हजारों युवा होमगार्ड का सपना साकार करने को लेकर लंबे समय से प्रैक्टिस किया, कड़ी मेहनत किया नियुक्ति प्रक्रिया के सभी चरणों को पूरा किया । लेकिन अभी तक रिजल्ट का प्रकाशन नहीं किया गया । युवाओं के मेहनत, धैर्य के साथ खिलवाड़ बर्दास्तनहीं किया जायेगा । साथ ही प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला उपायुक्त से निम्न मांग किया है-
- 1. राँची जिला होमगार्ड नियुक्ति रिजल्ट अविलंब जारी किया जाए
- 2. रिजल्ट प्रकाशन में हो रही देरी का कारण सार्वजनिक किया जाय
- 3. नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध किया जाय
- 4. शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी स्थानीय प्रमाण पत्र इस्तेमाल करने का शिकायत है निष्पक्ष जाँच कराया जाय ताकि स्थानीय युवाओं के अधिकार का संरक्षण हो ।



