पोटका : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर मुख्य सड़क पर लंबे समय से जमा कचरा एवं जाम नालियों की समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान थे। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।



बताया जाता है कि कांचा, नागड़ीह, मतलाडीह, हरहरगुट्टू, शिवनगर, बागबेड़ा, एदलझोपड़ी, गिद्धीझोपड़ी, जगन्नाथपुर, रानीडीह, कारनडीह एवं कीनूडीह सहित आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन लगभग 40 हजार लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। लेकिन सड़क किनारे जमा कचरा और जाम नालियों के कारण राहगीरों, मजदूरों, बुजुर्गों, शिक्षकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को महीनों से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि दुखनी सोरेन से समाधान की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही दुखनी सोरेन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिना विलंब किए जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क एवं नालियों की साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया।
वर्षों से उपेक्षित इस समस्या के समाधान की पहल शुरू होते ही स्थानीय लोगों एवं राहगीरों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई करना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान होती है. स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए दुखनी सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।



