Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में आज धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। सामाजिक वेश-भूषा एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ लोग गाते-बजाते हुए सभा स्थल तक पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कुर्मी समुदाय से जुड़े सभी 18 संगठनों के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभा में समाज के सभी वर्ग युवा, बुजुर्ग, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। साथ ही अपने अधिकारों…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का विशाल रक्तदान शिविर तैयारियां पूरी , रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित । जमशेदपुर : 3 मार्च को सुनिश्चित जेएन टाटा साहब के प्रतिमा के अनावरण एवं विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगंतुक अतिथियों के स्वागत , रक्तदाताओं के सुविधाओं , भोजन , पार्किंग आदि के प्रबंध पर गहन विचार – विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने – अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करें…
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सोमवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह रंगोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस रंगोत्सव में सभी विभागों के विद्यार्थी, सहायक प्राध्यापक एवं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह द्वारा विद्यार्थियों के बीच रंग-गुलाल उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली हर्षोल्लास, आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो मन के वैमनस्य को दूर कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।…
जमशेदपुर : पूर्वी भारत के स्टार्टअप पारितंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में Navachar Research Incubation and Innovation Council एवं अर्का जैन विश्विधालय द्वारा आयोजित “ईस्ट इंडिया स्टार्टअप प्रदर्शन दिवस” का सफल आयोजन अर्का जैन विश्विधालय, जमशेदपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथियों के रूप में डॉ. अमित श्रीवास्तव, निदेशक, अरका जैन विश्वविद्यालय; मनोज कुमार, संस्थापक, बेटर वर्ल्ड फाउंडेशन; डॉ. रंजीत प्रसाद, पूर्व प्राध्यापक, NIT Jamshedpur एवं सिंडिकेट सदस्य, Kolhan University; विशाल अग्रवाल, निदेशक, सीटीसी समूह; संतोष शर्मा, संस्थापक, बुकमायजेट; कुमार विशाल,…
जमशेदपुर : फ्री लीगल एड कमिटी के संस्थापक मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद उर्फ प्रेमजी का 20 फरवरी को निधन हो गया था. रविवार को आनंद मार्ग परिवार और FLACK(फ्री लीगल एड कमेटी)द्वारा सोनारी में श्राद्ध संस्कार भजन सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. डायन प्रथा के खिलाफ जीवनपर्यंत कार्य करने वाले प्रेमचंद जी की जीवनी सबके लिए प्रेरणादायी है. इस मौके पर पद्मश्री छुटनी महतो, प्रशांत सिंह, मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा, अन्नी अमृता, मनोज यादव, परविंदर सिंह, गौतम गोप, सुधीर कुमार पप्पू, संजय मिश्र, मनोज सिंह, प्रभा जायसवाल और अन्य लोग शरीक हुए। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रेमचंद…
जमशेदपुर : भारतीय उद्योग के जनक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती के अवसर पर, इया फाउंडेशन द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह फाउंडेशन की एक वार्षिक परंपरा है, जो जे.एन. टाटा के राष्ट्रनिर्माण और सेवा के मूल्यों को समर्पित है। मुख्य बिंदु: कुल संग्रह: शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। प्रतिभागी: फाउंडेशन के 52 सदस्यों के साथ-साथ टाटा स्टील के कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उद्घाटन: कार्यक्रम का शुभारंभ जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदान को ‘महादान’ की संज्ञा दी। “रक्तदान के माध्यम…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं टाटा मोटर्स प्रबंधन का संयुक्त होली मिलन समारोह टेल्को रिक्रेएशन क्लब परिसर में आयोजित की गई। जिसमें यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह पूरी यूनियन टीम के साथ होली मिलन समारोह में शिरकत किये। जबकि प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड अनुराग छारिया , एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, वीएन सिंह , केशव मणि , वर्सिल सहाय , आंचल सिंहा समेत तमाम प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे। सबों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर…
जमशेदपुर : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय अंतर्गत स्कूल ऑफ साइंस एवं साइंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी” विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इस उद्घाटन समारोह में माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह की उपस्थिति रही तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. याह्या मजूमदार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायी संबोधन एवं पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात देश-विदेश से आए प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण जर्मनी स्थित…
जमशेदपुर : जमशेदपुर माइनॉरिटी एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से पवित्र रमज़ान के अवसर पर मानगो स्थित शालीमार अपार्टमेंट में अधिवक्ता जिब्राइल अली के आवास पर एक सादगीपूर्ण एवं भाईचारे से ओतप्रोत इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोज़ेदारों ने एक साथ इफ्तार किया, जिसके बाद मगरिब की नमाज़ सामूहिक रूप से अदा की गई। नमाज़ के उपरांत देश में मिल्लत, आपसी सद्भाव, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। इफ्तार पार्टी में सैयद अयाज़ हैदर, मो. कासिम, मो. जावेद…
जमशेदपुर : जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य संरक्षक अभय सिंह के निर्देश पर तुलसी भवन बिस्टुपुर मे किया गया. बैठक का नेतृत्व केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया एवं मंच संचालन महासचिव प्रवीण सेठी ने किया महत्वपूर्ण बैठक में जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कोर ग्रुप के सभी सदस्य शामिल हुए एवं अपना-अपना विचार रखे केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी कहा, कि जमशेदपुर के युवा वर्ग को रामनवमी महोत्सव मे अग्रिम भूमिका निभाने की जरूरत है। केन्द्रीय समिति के संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल जी ने कहा कि सोनारी मे विसर्जन देर रात…